1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हैदराबाद में नकदी की कमी के विरोध में सड़क जाम

हैदराबाद में नकदी की कमी के विरोध में सड़क जाम

 Written By: IANS
 Published : Dec 09, 2016 03:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 03:00 pm IST

हैदराबाद: नकदी की बेहद कमी से परेशान आम लोगों ने यहां शुक्रवार को व्यस्त टोली चौकी इलाके में सड़क को जाम कर दिया। इस वजह से पुराने मुंबई हाईवे पर यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।

 hyderabad, cash crunch- India TV Hindi
hyderabad, cash crunch

हैदराबाद: नकदी की बेहद कमी से परेशान आम लोगों ने यहां शुक्रवार को व्यस्त टोली चौकी इलाके में सड़क को जाम कर दिया। इस वजह से पुराने मुंबई हाईवे पर यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। विरोध भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टोली चौकी स्थित शाखा से तब शुरू हुआ, जब बैंक के अधिकारियों ने 2000 रुपये से अधिक देने से मना किया। इस पर खाताधारकों ने आपत्ति जताई।

कतार में सुबह से खड़ी महिलाएं और पुरुष बैंक अधिकारियों से बहस करने लगे। जैसे ही स्थिति तनावपूर्ण हुई, बैंक के कर्मचारियों ने शटर गिरा दिया।

बैंक अधिकारियों के रवैये का विरोध करते हुए लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने दुपहिया वाहनों को खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया।

सड़क जाम की वजह से सुबह के व्यस्त समय में टोली चौकी-शीकपेट रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। अपने कार्यस्थलों पर जा रहे सैकड़ों लोग जाम में फंस गए।

यह सड़क हाईटेक सिटी और गचीबाउली के आईटी क्षेत्रों को जोड़ती है। इसलिए बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर भी जाम में फंस गए।

कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों से निवेदन करते देखे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत