1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गैर-हाजिर रहनेवाले सदस्यों पर पीएम मोदी की सख्ती

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गैर-हाजिर रहनेवाले सदस्यों पर पीएम मोदी की सख्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2019 09:18 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 09:18 am IST

बता दें कि संसद सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होती है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद बीजेपी सांसद शामिल होते हैं। 

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गैर-हाजिर रहनेवाले सदस्यों पर पीएम मोदी की सख्ती- India TV Hindi
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गैर-हाजिर रहनेवाले सदस्यों पर पीएम मोदी की सख्ती

नई दिल्ली: मौजूदा संसद सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गैर-हाजिर रहनेवाले सदस्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह सख्ती से पेश आए हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक से कई बार गैरहाजिर रहनेवाले सांसदों को संसदीय कार्यमंत्री ने चिट्ठी लिखकर बैठक में मौजूद रहने को कहा गया है।

Related Stories

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते हैं, उनके बारे में उसी दिन शाम तक उन्हें बताया जाए। पीएम मोदी ने सांसदों को कहा कि सरकारी काम और योजनाओ में बढ़ चढ़ कर भाग लें, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें, जब संसद चल रही हो तो सदन में उपस्थित रहें।

बता दें कि संसद सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होती है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद बीजेपी सांसद शामिल होते हैं। 

आमतौर पर इस बैठक में संसद के मुद्दों और लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होती है। इस बैठक में पीएम सांसदों को निर्देश भी देते हैं। आज भी संसदीय दल की बैठक सुबह 9.30 बजे संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत