1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पिछले 70 सालों की तुलना में पीएम मोदी ने किसानों के हित में ज्यादा काम किया है: नड्डा

पिछले 70 सालों की तुलना में पीएम मोदी ने किसानों के हित में ज्यादा काम किया है: नड्डा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 10:43 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पिछले 70 वर्षों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में ज्यादा काम किया है।

JP Nadda, JP Nadda PM Modi, JP Nadda PM Modi Farmers, JP Nadda Narendra Modi Farmers- India TV Hindi
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पिछले 70 वर्षों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में ज्यादा काम किया है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पिछले 70 वर्षों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रम फैला रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य वापस ले लिया जाएगा, उन्हें गौर करना चाहिए कि इस बार गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदारी हुई है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कारोना वायरस महामारी के दौरान किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 4 किस्तों में भेजी गई और मोदी सरकार ने उर्वरक पर सब्सिडी भी बढ़ाई है।

मंगलवार को एक बयान जारी कर नड्डा ने कहा कि गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदारी से करोड़ों किसानों को फायदा मिला है। बयान के मुताबिक, उन्होंने नई दिल्ली में बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में ये टिप्पणियां कीं। नड्डा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए मोदी तीन कृषि कानून लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट योजना, नीम युक्त यूरिया से किसानों को सीधे फायदा पहुंचा है।

नड्डा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि कारोना महामारी के दौरान किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 4 किस्तों में भेजी गई। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने उर्वरक पर सब्सिडी भी बढ़ाई है। किसानों के लिए प्रति महीने 3,000 रुपये पेंशन की भी व्यवस्था की गई है। किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा कि बैठक में बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, किसान मोर्चा के प्रभारी और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद थे। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत