1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने पूछा, क्या बजरंग दल को लेकर भारत से झूठ बोल रहा है Facebook?

राहुल गांधी ने पूछा, क्या बजरंग दल को लेकर भारत से झूठ बोल रहा है Facebook?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Dec 17, 2020 11:22 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को सवाल किया कि क्या Facebook बजरंग दल को लेकर भारत और भारतीय संसद से झूठ बोल रहा है।

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Facebook, Rahul Gandhi Bajrang Dal Facebook, Rahul Gandhi Bajrang Dal- India TV Hindi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को सवाल किया कि क्या Facebook बजरंग दल को लेकर भारत और भारतीय संसद से झूठ बोल रहा है। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को सवाल किया कि क्या Facebook बजरंग दल को लेकर भारत और भारतीय संसद से झूठ बोल रहा है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘फेसबुक-यूएस का कहना है कि बजरंग दल से जुड़ी सामग्री आपत्तिजनक है और उसे प्रतिबंधित करना चाहिए। फेसबुक इंडिया संसदीय समिति से बोलता है कि बजरंग दल की सामग्री आपत्तिजनक नहीं है। क्या फेसबुक भारत और संसद से झूठ बोल रहा है?’

गौरतलब है कि फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन ने बुधवार को संसद की एक समिति को बताया कि सोशल मीडिया कंपनी की तथ्य अन्वेषण टीम को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली, जिससे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोहन बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए। समिति ने उन्हें नागरिक डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर तलब किया था।

इससे पहले, अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात से जुड़े आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद फेसबुक-यूएस ने वित्तीय कारणों और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के कारण उस पर अंकुश नहीं लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत