1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से की बात, कहा-उद्धव सरकार के साथ मजबूती से खड़ा हूं

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से की बात, कहा-उद्धव सरकार के साथ मजबूती से खड़ा हूं

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : May 27, 2020 12:29 pm IST,  Updated : May 27, 2020 12:29 pm IST

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से बात की। राहुल गांधी ने देर रात आदित्य ठाकरे से फोन पर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। 

Rahul Gandhi reaches out to Aaditya Thackeray, says he firmly stands behind Uddhav govt- India TV Hindi
Rahul Gandhi reaches out to Aaditya Thackeray, says he firmly stands behind Uddhav govt Image Source : PTI

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से बात की। राहुल गांधी ने देर रात आदित्य ठाकरे से फोन पर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। राहुल ने आदित्य ठाकरे को भरोसा दिया है कि कांग्रेस महाराष्ट्र सरकार के हर फैसले में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार के फैसलों में कांग्रेस की ज्यादा भागीदारी नहीं होती।

Related Stories

उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह राज्य में व्याप्त स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, “इस वीडियो को देखिये और समझिये कि किस प्रकार बिकाऊ मीडिया सच को तोड़ मरोड़कर पेश करता है और अपने मालिकों की सेवा के लिए असल मुद्दों से ध्यान भटकाता है।”

इससे पहले दिन में जब राहुल से महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामले के बारे में पूछा गया था जहां पर कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है तब उन्होंने कहा था कि सरकार चलाने और सरकार का समर्थन करने में अंतर होता है।

राहुल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार को हम समर्थन दे रहे हैं और निर्णय लेने की अहम भूमिका में नहीं हैं।’’ साथ ही उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार की पूरी मदद की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत