1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों से मुलाकात बेनतीजा रही

राहुल गांधी की कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों से मुलाकात बेनतीजा रही

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2018 11:04 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 11:04 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के असंतुष्ट पार्टी विधायकों से मुलाकात की । हालांकि इस मुलाकात कोई समाधान नहीं निकल सका। 

Rahul Gandhi pic- India TV Hindi
Rahul Gandhi pic

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के असंतुष्ट पार्टी विधायकों से मुलाकात की । हालांकि इस मुलाकात कोई समाधान नहीं निकल सका। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे एमबी पाटिल के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायकों की गांधी के साथ बैठक हुई। मुलाकात के बाद पाटिल ने कहा कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद से नाराज चल रहे 15-20 विधायकों से चर्चा के बाद अगले कदम के बारे में फैसला किया जाएगा। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल , कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव तथा राज्य के मंत्री कृष्णा बी गौड़ा भी इस बैठक में उपस्थित थे। गौड़ा ने पीटीआई - भाषा से कहा, ‘‘हम मतभेद दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। अभी बातचीत चल रही है। अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।’’ 

पाटिल ने कहा, ‘‘ मैंने राहुल गांधी के साथ अपने विचार साझा किए और राज्य में हालात के बारे में बताया। मैं कुछ मांग नहीं रहा हूं।’’ लिंगायत समुदाय से आने वाले पाटिल ने कहा कि उनका कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की दौड़ में भी नहीं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत