1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता: BJP

महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता: BJP

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 06:04 pm IST

भाजपा ने सोमवार को विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है।

Rahul Gandhi should stop mocking ‘Beti Bachao, Beti...- India TV Hindi
Rahul Gandhi should stop mocking ‘Beti Bachao, Beti Padhao’ scheme: BJP

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि में भाजपा ने सोमवार को विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है। भाजपा ने राहुल गांधी पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया।

Related Stories

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि चांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री के सी वेणुगोपाल भी इस मामले में आरोपी हैं और कांग्रेस को सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारियों पर निशाना साधने की बजाए अपने नेताओं पर ऐसे गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए ।बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान के संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इसके तहत महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा, सुरक्षा के बारे में समाज को जागरूक करने के अलावा महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि महिला भ्रूण हत्या के विरूद्ध भी यह अभियान कारगर रहा है ।लेखी ने जोर दिया कि महिलाओं से जुड़े विषय को सरकार संवेदनशील तरीके से देख रही है और ऐसे समय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘‘ उनका :राहुल गांधी: और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है।’’

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मामला सामने आता है तब राहुल गांधी चुप क्यों हैं।लेखी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में इनका रिकार्ड देश के सामने है। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संवेदनशीलता से देखने की जरूरत है। इस विषय पर तथ्यों के आधार पर बात हो।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को जुमला करार दिया था और वर्तमान सरकार के तहत महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत