1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EXCLUSIVE: बेतुके बयान देना मुशर्रफ का फैशन बन गया है !

EXCLUSIVE: बेतुके बयान देना मुशर्रफ का फैशन बन गया है !

 Written By: Shivani Vishwakarma
 Published : Jun 16, 2015 04:46 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 05:07 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि, "RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एक कट्टर हिंदू संगठन है और मोदी इसके मेंम्बर हैं।"

मुशर्रफ ने साधा था संघ पर निशाना

गौरतलब है कि, मुशर्रफ ने एक भारतीय न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, भारत हमें म्यांमार समझने की भूल ना करे। मुशर्रफ ने यह भी कहा, 'अगर हमें भड़काओगे, तो करारा जवाब मिलेगा।'

मुशर्रफ ने RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को आतंकी संगठन करार देते हुए कहा कि, "ये एक कट्टर हिंदू संगठन है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी संगठन से ताल्लुकात रखते हैं।"

और पढ़ें: परवेज मुशर्रफ ने फिर उगला जहर, RSS को बताया कट्टर हिंदू संगठन

गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए पूर्व तानाशाह ने कहा कि, "क्या आप 2002 दंगा भूल गए। मोदी मुस्लिम विरोधी हैं। मोदी की हरकत कोई भी पाकिस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा। वे एंटी मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत