1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अयोध्या में भव्य राम मंदिर चाहती है कांग्रेस पार्टी, सचिन पायलट का बयान

अयोध्या में भव्य राम मंदिर चाहती है कांग्रेस पार्टी, सचिन पायलट का बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 05:26 pm IST

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि उनकी पार्टी चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाए।

Sachin Pilot, ram mandir, ayodhya, congress- India TV Hindi
Sachin Pilot Image Source : @SACHINPILOT

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि उनकी पार्टी चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाए। अयोध्या मामले में बयानबाजी को लेकर पायलट ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति अब बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सबको स्वीकार्य है। सहर्ष हमें सम्मान कर उस निर्णय की पालना करनी पड़ेगी। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक करना बंद करना पड़ेगा दुनिया आगे निकल रही है।' पायलट ने कहा—जो निर्णय आया है अच्छा है सबने स्वागत किया है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि एक भव्य मंदिर वहां पर बने।

दौसा शहर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने राज्य के हालिया निकाय चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए कहा,' इसका मतलब है कि संगठन ने कार्यकर्ताओं ने काम किया है सरकार की योजनाओं को लोगों ने पसंद किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 49 नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस को 20 में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि पार्टी नेताओं का कहना है कि निर्दलीयों को साथ लेकर वह कम से कम 30 जगह बोर्ड बना लेगी। परिणाम से उत्साहित उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा,'' भाजपा हमेशा मानती थी कि शहरी क्षेत्र उसका गढ़ है। लेकिन ये जो परिणाम आए हैं लगभग 50 जगह निकाय में चुनाव हुए केवल छह जगह भाजपा को बहुमत मिला है। आप कल्पना कीजिए कि छह महीने पहले भाजपा ने सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थीं आज वहां कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ लोगों ने बढ़त दी है। (इनपुट-भाषा)

Sachin Pilot says Congress wants grand temple to be built in Ayodhya

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत