1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘गांधी परिवार ही नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा’

‘गांधी परिवार ही नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 01:41 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि मौजूदा समय में पूरे देश की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।

‘गांधी परिवार ही नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा’- India TV Hindi
‘गांधी परिवार ही नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा’

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि मौजूदा समय में पूरे देश की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘यह मामला सिर्फ प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा का नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने का है। पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है।’’ 

Related Stories

वाड्रा ने यह भी कहा, ‘‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़/दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह का समाज बना रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?’’ 

गौरतलब है कि सोमवार को सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह कुछ लोग अनुमति लिए बिना एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। ये लोग प्रियंका के साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। 

इस विषय पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका की सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस बारे में पता करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार को मिली एसपीजी सुरक्षा हटा ली। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जिसमें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा संभालते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत