नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से अगले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस बात को लेकर कयास जारी हैं। हालांकि इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने चिट्ठी लिखकर CWC से अपील की है।
Related Stories
उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द CWC की बैठक बुलाई जाए। उन्होंने सुझाव दिया है कि इस बैठक में एक अंतरिम अध्यक्ष और 4 वर्किंग प्रेजिडेंट बनाए जाएं। कर्ण सिंह ने ये भी सुझाव दिया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में CWC की बैठक बुलाई जाए।

कर्ण सिंह ने CWC को लिखी चिट्ठी