1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, कहा-भाजपा तीन खेमों में बंटी- महाराज, नाराज, शिवराज

शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, कहा-भाजपा तीन खेमों में बंटी- महाराज, नाराज, शिवराज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 01:54 pm IST

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज।

Shatrughan Sinha on Shivraj cabinet expansion- India TV Hindi
Shatrughan Sinha on Shivraj cabinet expansion Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज।

Related Stories

फिल्म अभिनेता सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर मध्य प्रदेश के हालातों पर अपने ही अंदाज में बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गई है। महाराज, नाराज,और शिवराज।

शत्रुघ्न सिन्हा के इस सियासी तंज के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि कई भाजपा नेता नाराज है।

इन भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से दर्जनभर लोगों को मंत्री बनाए जाने के कारण कुछ भाजपा नेताओं की दावेदारी धरी की धरी रह गई।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी।

मंत्रिमंडल गठन में तीन माह से ज्यादा का वक्त लग गया और अब मंत्रियों केा विभागों का वितरण करने के पहले पार्टी को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी घटनाक्रम से शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत