1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु: दिनाकरन को सपोर्ट करने वाले AIADMK के 18 विधायक अयोग्य घोषित

तमिलनाडु: दिनाकरन को सपोर्ट करने वाले AIADMK के 18 विधायक अयोग्य घोषित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2017 03:26 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 03:35 pm IST

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) पार्टी में टी.टी.वी दिनाकरन समर्थित 18 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

ttv dinakaran- India TV Hindi
ttv dinakaran

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) पार्टी में टी.टी.वी दिनाकरन समर्थित 18 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन्हें दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

विधानसभा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष पी.धनपाल ने दल-बदल विरोधी कानून के तहत सोमवार से इन 18 सांसदों को अयोग्य घोषित किया गया है। पार्टी के 19 विधायकों ने मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी से समर्थन वापस लेने के लिए राज्यपाल सी.वी.राव को पत्र सौंपा था। उन्होंने राज्यपाल से नए मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया था।

इसके बाद एआईएडीएमके प्रमुख के सचेतक (व्हिप) एस.राजेंद्रन ने धनपाल को पत्र लिखकर इन 19 विधायकों को अयोग्य घोषित करने को कहा था। धनपाल ने इन 19 विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि क्यों न दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए।

इससे पहले इन 19 विधायकों में से एक विधायक एस.टी.के.जैकायन पलनीस्वामी गुट में शामिल हो गया था। दिनाकरन ने 18 विधायकों के अयोग्य घोषित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं को बताया कि वे विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ मामला दायर करेंगे।

विपक्षी दल मुख्यमंत्री पलनीस्वामी के खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों के बाद सरकार से सदन में बहुमत साबित करने की मांग कर रही हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय ने 20 सितंबर तक बहुमत साबित नहीं किए जाने के आदेश दिए हैं। इन 18 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद सरकार का सदन में बहुमत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत