1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण! हिमंत एक बार फिर लेंगे CM पद की शपथ

असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण! हिमंत एक बार फिर लेंगे CM पद की शपथ

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 06, 2026 01:57 pm IST,  Updated : May 06, 2026 02:13 pm IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया। असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

हिमंत बिस्वा सरमा- India TV Hindi
हिमंत बिस्वा सरमा Image Source : PTI

4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें NDA गठबंधन को बड़ी जीत मिली। इसके बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। अब खबर सामने आई है कि असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। यानी हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं। असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक फेज में हुए थे और मतगणना 04 मई को हुई थी।

शपथ ग्रहण पर क्या बोले  हिमंत बिस्वा सरमा?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "असम चुनाव 2026 के परिणामों की औपचारिक अधिसूचना के बाद और नई सरकार के गठन को सुगम बनाने के लिए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इस्तीफा सौंप दिया।"

पोस्ट में कहा गया कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के पदभार संभालने तक सरमा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। बाद में लोक भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक जीत है, इसलिए हमने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।" सरमा ने बताया कि असम के नए मुख्यमंत्री का चयन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के मंत्री बनने की चर्चा तेज, कल ले सकते हैं शपथ

VIDEO: बाहुबली अनंत सिंह समेत 9 पर FIR, स्वागत में हथियार लहराने और अश्लील डांस का मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत