1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आने वाली है BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट! पीएम मोदी की मौजदूगी में आज होगी चुनाव समिति की बैठक

आने वाली है BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट! पीएम मोदी की मौजदूगी में आज होगी चुनाव समिति की बैठक

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 28, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 06:20 am IST

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। पीएम मोदी की मौजूदगी में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है।

Lok Sabha elections 2024- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2024। Image Source : PTI

निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के लिए कमर कस के अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने तो अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में बड़ी खबर आई है कि भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। आइए जानते हैं कि क्या है इस मामले में पूरा अपडेट।

आज होगी BJP की बैठक

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। खबर आई है कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की मौजूदगी में ये बैठक शाम 7 बजे के लगभग शुरू होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है।

 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी गई

पीटीआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की चुनाव समिति ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट के वास्ते पार्टी नेतृत्व को 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि नयी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नाम संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं। 

यूपी-बिहार और हिमाचल में भाजपा को बढ़त

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले यूपी-बिहार और हिमाचल को लेकर INDIA TV CNX की ओर से किया गया ओपिनियन पोल भी सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 80 में से 78 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल में बिहार में भाजपा+ को 40 में से 35 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में किए गए ओपिनियन पोल में भाजपा को सभी 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। 

ये भी पढ़ें- India TV-CNX ओपिनियन पोल: बिहार में एनडीए को 40 में से मिलेंगी 35 सीटें, हिमाचल में मिलेंगी सभी 4 सीटें

हिमाचल प्रदेश: ऑब्जर्वर की मीटिंग खत्म, विक्रमादित्य सिंह बोले- इस्तीफा वापस नहीं लिया, सरकार को..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत