1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Budget 2022: अमित शाह ने बजट को दूरदर्शी बताया, कहा- देश की अर्थव्यवस्था का ‘स्केल’ बदलने वाला साबित होगा

Budget 2022: अमित शाह ने बजट को दूरदर्शी बताया, कहा- देश की अर्थव्यवस्था का ‘स्केल’ बदलने वाला साबित होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2022 02:04 pm IST,  Updated : Feb 01, 2022 02:04 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि यह बजट भारत को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाने के साथ ही स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा।’’

Budget 2022: अमित शाह ने बजट को दूरदर्शी बताया, कहा- देश की अर्थव्यवस्था का ‘स्केल’ बदलने वाला साबित- India TV Hindi
Budget 2022: अमित शाह ने बजट को दूरदर्शी बताया, कहा- देश की अर्थव्यवस्था का ‘स्केल’ बदलने वाला साबित होगा Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा-शाह
  • भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा-शाह

नयी दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आम बजट को ‘‘दूरदर्शी’’ करार दिया और दावा किया यह यह भारत की अर्थव्यवस्था का ‘‘स्केल’’ बदलने वाला साबित होगा। बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि यह बजट भारत को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाने के साथ ही स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा।’’

अमित शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’’ कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘बजट का आकार बढ़ाकर 39. 45 लाख करोड़ करना, कोरोना काल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत राजकोषीय घाटे को चार प्रतिशत से नीचे लाने में सफल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत