1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों को लेकर होगी चर्चा

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों को लेकर होगी चर्चा

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 02, 2024 06:37 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 10:22 am IST

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होनी है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी और सीटों को लेकर रणनीति पर बात हो सकती है।

Congress- India TV Hindi
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज Image Source : FILE

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इस बैठक में जम्मू कश्मीर और हरियाणा की सीटों पर चर्चा होगी।

कब होगी बैठक?

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे और फिर शाम 4 बजे होगी। 11 बजे की बैठक में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की सीटों पर चर्चा होगी, वहीं शाम चार बजे हरियाणा की सीटों पर चर्चा होगी। इसके बाद 3 सितंबर को सुबह 11 बजे हरियाणा को लेकर दूसरी बैठक होगी।

हालही में कांग्रेस ने किए थे कुछ बदलाव

देश के विभिन्न राज्यों में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार को कई नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही पार्टी ने कई राज्यों के पदाधिकारी भी बदले थे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी कि AICC के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। ये पदाधिकारी संबंधित राज्यों में पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों के साथ संबंद्ध होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को AICC सचिव बनाया गया है। पार्टी के संचार विभाग के तहत AICC सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, हालांकि उनके साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्थान के 2 पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और NSUI के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर AICC सचिव काम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत