1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में भेजा

आप सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में भेजा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 13, 2023 03:35 pm IST,  Updated : Oct 13, 2023 04:00 pm IST

ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को बीते 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया था।

AAP सांसद संजय सिंह।- India TV Hindi
AAP सांसद संजय सिंह। Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद संजय सिंह को अब 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक  हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि बीते 4 अक्टूबर को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी घंटों पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। 

पहले भी बढ़ी रिमांड

ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को बीते 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया था। जब दूसरी बार संजय सिंह कोर्ट में पेश हुए तो उन्हें 13 अक्टूबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया था। अब शुक्रवार को ईडी को मिली रिमांड की तारीख समाप्त होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

क्या है आरोप?
प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और इसे लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस कारण कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया था। 

संजय सिंह पर भड़के जज
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सांसद संजय सिंह ने ईडी को एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा- "इनके सवाल देखिए, ये अडानी पर जांच नहीं करते।" हालांकि, संजय सिंह की इस टिप्पणी पर जज नागपाल भड़ग गए। उन्होंने संजय सिंह से कहा- "अगर यहां आकर राजनीतिक भाषण देना है तो यहां आने की जरूरत नहीं।"

ये भी पढ़ें- अबू आजमी बोले- फिलिस्तीन के लिए दुआ कर रहे, तो बाकी लोगों को आपत्ति क्यों? जानें और क्या कहा

ये भी पढ़ें- सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में हुई फायरिंग, सेना के रिटायर्ड कर्मी ने चलाई गोली
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत