Desh Ki Awaaz LIVE: देश में पिछले 8 वर्षों से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA की सरकार चल रही है। वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल कर नरेंद्र मोदी ने दोबारा देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अब अगले आम चुनाव में करीब 2 साल का वक्त बचा है लेकिन ऐसे समय में यह सवाल उठ रहा है कि अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो क्या फिर से नरेंद्र मोदी इतिहास रचेंगे? क्या बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी? राहुल गांधी का क्या होगा ? क्या उनकी पार्टी 50 सीटों के आंकड़े को भी पार कर पाएगी या नहीं? ममता और ओवैसी का क्या होगा? चुनाव में क्या अहम मुद्दे रहेंगे? इस तरह के अनगिनत सवालों के जवाब आपको इंडिया टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'देश की आवाज' में मिलेंगे।