Exit Poll Results 2023 : तेलंगाना में आज वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को होनेवाली मतगणना का इंतजार है। अब सब यही जानना चाहते हैं कि कौन जीतेगा ये चुनाव? 2024 का सेमीफाइनल किसके नाम रहेगा? क्या मोदी ही जीतेंगे? या राहुल गांधी अपनी ताक़त मज़बूत करेंगे? क्या केसीआर अपनी स्थिति मजबूत करेंगे? 3 दिसंबर के स्कोरबोर्ड पर किसका कितना स्कोर होगा? इंडिया टीवी-CNX के एग्टिज पोल के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज एक बार फिर कमलनाथ पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सूबे में पांचवीं बार बीजेपी की सरकार बन सकती है। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। मिजोरम में एमएनएफ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।
यहां जानें एक्जिट पोल के नतीजे
Madhya Pradesh Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में अबकी बार स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकार?
राजस्थान में बदलेगा रिवाज या आएगी बीजेपी की सरकार, इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल में हुआ खुलासा
इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फिर सरकार बनने के आसार, जीत सकती है 46-56 सीटें
India TV-CNX Exit poll: तेलंगाना में कांग्रेस की बन सकती है सरकार
मिजोरम एग्जिट पोल रिजल्ट 2023: MNF और ZPM के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसकी जीत के हैं संकेत
