1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लगा झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लगा झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 27, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 03:57 pm IST

हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने झटका दिया है। दरअसल झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है।

Former Jharkhand CM Hemant Soren got a shock PMLA court refused to grant bail- India TV Hindi
पीएमएलए कोर्ट ने दिया हेमंत सोरेन को झटका Image Source : FILE PHOTO

झारखंड भूमि घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल हेमंत सोरेन को कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएमएलए कोर्ट से 13 दिनों के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया। 

Related Stories

हेमंत सोरेन को झटका

हेमंत सोरेन ने कोर्ट को बताया था कि उनके पिता के बड़े भाई यानी उनके चाचा का निधन हो गया है। ऐसे में वह उनके श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमानत चाहते हैं। हालांकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से इसका विरोध किया गया। मामले की सुनवाई खत्म होने के बाद कोर्ट ने सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया। बता दें कि शनिवार की सुबह हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राम सोरेन का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक राम सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

31 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से अबतक करीब 3 महीने से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। बता दें कि सोरेन की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे 7 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद हैं। इससे पूर्व हेमंत सोरेन ने 16 अप्रैल को विशेष अदालत के सामने जमानत याचिका दायर की थी। बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 1 मई को होने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत