1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं CM नीतीश, सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं CM नीतीश, सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश'

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 03, 2023 09:36 am IST,  Updated : Sep 03, 2023 09:50 am IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश हो रही है।

Giriraj Singh- India TV Hindi
गिरिराज सिंह Image Source : ANI

बेगुसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। गिरिराज ने कहा, 'नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति करके शरिया कानून लाना चाहते हैं। आज भी बिहार के अंदर कई स्कूल हैं, जहां रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। पढ़ाई के नाम पर ये हिंदुओं के बच्चों को संस्कृति से दूर रखने की साजिश है। बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश हो रही है। उनमें हिम्मत नहीं है कि मुसलमानों की छुट्टियों में वे कटौती कर सकें।'

बच्चों को संस्कृति से अलग रखने का षड़यंत्र: गिरिराज

गिरिराज ने कहा, 'बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे बच्चों को संस्कृति से अलग रखने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। ये उन्हें पता नहीं लगने देना चाहते कि तीजियां किसको कहते हैं, जन्माष्टमी और नवमी किसको कहते हैं, नवरात्रि और सप्तमी क्या होता है, दीपावली और धनतेरस क्या होता है।'

लालू और नीतीश पर साधा निशाना

गिरिराज ने कहा कि हिंदू जातियों में विभक्त है, वोटबैंक नहीं है और जिस दिन हिंदू जातियों में एकत्रित हो गया, नीतीश कुमार को ये कानून वापस लेना पड़ेगा। ये हिंदू विरोधी कानून है। बिहार की संस्कृति और संस्कार के ऊपर प्रहार है। जब लालू यादव सीएम थे तो यहां सिम्मी का ऑफिस था। नीतीश कुमार की सरकार में पीएफआई फल-फूल रहा है। ये बिहार की जनता और बिहार का हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। 

ये भी पढ़ें: 

G20 Summit: दिल्ली में आज भी फुल ड्रेस रिहर्सल, ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत