1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज लोकसभा में आएगा दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पेश

आज लोकसभा में आएगा दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पेश

 Published : Jul 31, 2023 09:46 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 12:00 am IST

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभी सांसदों को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर सरकार के अध्यादेश को लेकर पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया था। व्हिप में कहा गया कि सभी सांसद 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहें और पार्टी लाइन का पालन करें।

Amit Shah, Dekhi, AAP- India TV Hindi
अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल Image Source : FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को लोकसभा में दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़ा विधेयक 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 ' को पेश करेंगे। 1 अगस्त को लोकसभा में होने वाले कामकाज की बिजनेस लिस्ट में इस विधेयक को शामिल किया गया है। वहीं इससे पहले यह बिल कल सोमवार 31 जुलाई को पेश किया जाना था, लेकिन किन्हीं वजहों से सरकार ने इसे पेश नहीं किया था। 

वहीं लोकसभा में बिल पेश होने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल की यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। हालांकि बैठक के बाद केजरीवाल बिना मीडिया से बात किए ही निकल गए। लोकसभा में बिल पेश होने से पहले दोनों की यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण बताई जा रही है।   

राज्यसभा में बिल को पास कराना होगा मुश्किल 

माना जा रहा है कि सरकार इस बिल को लोकसभा में तो बड़े ही आराम से पास करा लेगी, लेकिन उसे राज्यसभा में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लोकसभा में तो सरकार के पास बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। आम आदमी पार्टी राज्यसभा में ही सरकार को पटखनी देने का प्लान बन रही है। उसे उम्मीद है कि सरकार के इस बिल के खिलाफ समूचा विपक्ष उसे साथ देगा और इस बिल को पास नहीं होने दिया जाएगा। आप ने दलों के इस बिल के खिलाफ वोटिंग की शर्त पर विपक्षी एकता को अपना समर्थन दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत