1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. I.N.D.I.A अलायंस की पहली रैली अक्टूबर में होगी, शीट शेयरिंग पर जल्द होगी चर्चा, शरद पवार के घर हुई बैठक

I.N.D.I.A अलायंस की पहली रैली अक्टूबर में होगी, शीट शेयरिंग पर जल्द होगी चर्चा, शरद पवार के घर हुई बैठक

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 13, 2023 04:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 07:30 pm IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में अलायंस की पहली रैली अक्टूबर में भोपाल में कराने पर फैसला लिया गया।

शरद पवार के घर विपक्षी...- India TV Hindi
शरद पवार के घर विपक्षी नेताओं की बैठक Image Source : एएनआई

नई दिल्ली:  विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के कोॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक शरद पवार के घर पर हुई है। आज की बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा नहीं हुई। सीट शेयरिंग पर पहले राज्य इकाई चर्चा करेंगी उसके बाद कोॉर्डिनेशन कमिटी में यह मामला आएगा। इस बैठक में पहली सार्वजनिक रैली अक्टूबर महीने में भोपाल में कराने का फैसला लिया गया । यह भी बताया गया कि इंडिया अलायंस शीट शेयरिंग पर जल्द ही चर्चा करेगी।

शरद पवार के घर बैठक में शामिल नेता

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, डी राजा, टी आर बालू ,समाजवादी पार्टी के जावेद अली,  कांग्रेस की ओर से गुरदीप सिंह सप्पल और के सी वेणुगोपाल भी शरद पवार के घर हो रही बैठक में मौजूद थे। इंडिया अलायंस की फंक्शनिंग कैसे होगी , इस पर भी आज की बैठक में चर्चा की गई। पीएम ने अपना कोई नुमाइंदा इसलिए नॉमिनेट नही किया क्योंकि उनकी पोलित ब्यूरो मीटिंग इस हफ्ते होगी और उसमें चर्चा के बाद ही सीपीएम अपना नुमाइंदा नॉमिनेट करेगा।

गांधी जयंती से प्रचार-प्रसार शुरू करने की योजना

विपक्षी दलों का प्लान है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा। नेता जनता के बीच जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। वहीं सनातन धर्म को लेकर उठे ताजा विवाद पर विपक्षी नेताओं के बयान को लेकर गठबंधन की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कोई इससे किनारा कर रहा है तो कोई असहमति दिखा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत