1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले जीतन राम मांझी-'यह सब काल्पनिक बात है'

राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले जीतन राम मांझी-'यह सब काल्पनिक बात है'

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 11, 2023 07:34 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 08:35 am IST

जीतन राम मांझी ने दिल्ली दौरे की अटकलों पर विराम देते हुए बताया कि मैं अपने स्वास्थ्य की वजह से दिल्ली जा रहा हूं। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।

HAM प्रमुख जीतन राम मांझी- India TV Hindi
HAM प्रमुख जीतन राम मांझी Image Source : ANI

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी के दिल्ली दौरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही थी। यहां तक कहा जा रहा था कि उन्हें 2024 में किसी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने का भी ऑफर मिला है। अब उन्होंने इन सभी अटकलों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, यह सब काल्पनिक बात है।

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा के बड़े नेताओं के बीच दिल्ली में हो रही बैठकों को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे थे। इन बैठकों को लेकर यह भी माना जाने लगा था कि 2024 में जीतन राम मांझी को किसी ना किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जाएगा। इन सभी बातों पर अब जीतन राम मांझी ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि, 'यह सब काल्पनिक बात है। मैं जब से NDA में शामिल हुआ हूं, मैं उनसे मुलाकात कर रहा हूं। इससे पहले मैंने राजनीतिक कारणों से मुलाकात की थी। मगर इस बार मैं दिल्ली किसी राजनीतिक कारणों की वजह से नहीं जा रहा हूं बल्कि अपने स्वास्थ्य के कारणों से जा रहा हूं। क्योंकि 12 अक्टूबर को मेरी आंख का ऑपरेशन होने वाला है।'

सीट के बंटवारें पर क्या कहा?

HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने बताया, मैंने पिछली बार दिल्ली दौरे के दौरान NDA में सीट के बंटवारे पर बात की थी। इस विषय पर हमारी बात हुई है। दशहरा के बाद जब सभी नेता प्रवास में आएंगे तब इस विषय पर बात होगी।

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

ओडिशा: बालासोर रेल हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, 297 लोगों की गई थी जान

दशहरा रैली को लेकर आमने-सामने आए उद्धव और शिंदे गुट, कौन करेगा शिवाजी पार्क में सभा? यहां जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत