1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: रायबरेली लोकसभा सीट का क्या है इतिहास, यहां जानें सियासी समीकरण

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली लोकसभा सीट का क्या है इतिहास, यहां जानें सियासी समीकरण

 Published : Feb 21, 2024 01:13 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 04:24 pm IST

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली कांग्रेस का कई वर्षों से गढ़ रहा है। इस सीट से गांधी परिवार लंबे समय से चुनाव लड़ता रहा है। सोनिया गांधी इस सीट से लंबे समय से सांसद हैं।

 रायबरेली लोकसभा सीट- India TV Hindi
रायबरेली लोकसभा सीट Image Source : INDIA TV

रायबरेलीः सभी दलों की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 36-रायबरेली से कोई नया सांसद बनेगा। क्योंकि पिछले कई बार से निर्वाचित हो रहीं सोनिया गांधी अब राज्यसभा में दिखेंगी। इस सीट से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। जिले में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन छह विधानसभा सीटे हैं। इन सभी पर सपा-बीजेपी का कब्जा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। 

किस वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता

 रायबरेली में सबसे ज्यादा एससी वर्ग (दलित), ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं की आबादी है। यहां पर ब्राह्मण 11 प्रतिशत, ठाकुर 9 प्रतिशत, यादव 7 प्रतिशत, एससी वर्ग 34 फीसद हैं। जबकि मुस्लिम वोटरों की संख्या 6 फीसदी है। वहीं, लोध-6, कुर्मी-4 और अन्य वर्गों की कुल 23 प्रतिशत आबादी है।

2019 में इतने थे मतदाता

इससे पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां पर 779813 मतदाता थे जिनमें से 870954 पुरुष और 779813 महिला मतदाता थे। 

2019 में कौन जीता था चुनाव

रायबरेली कांग्रेस का कई वर्षों से गढ़ रहा है। इस सीट से गांधी परिवार लंबे समय से चुनाव लड़ता रहा है। सोनिया गांधी इस सीट से लंबे समय से सांसद हैं। 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी ने बीजेपी  के दिनेश सिंह को डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। सोनिया को कुल 5,34,918 मिले थे। 

2014 में कौन जीता था चुनाव

2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने बीजेपी के अजय अग्रवाल को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। सोनिया को करीब 63 प्रतिशत मत यानी  5,26,434 वोट मिले थे। बसपा तीसरे नंबर पर थी। सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा था।

 2004 से लगातार जीत रही हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी पहली बार रायबरेली में 2004 में चुनाव लड़ीं और तब से 2019 तक लगातार चुनाव जीतती रहीं। सपा सोनिया गांधी के समर्थन में उम्मीदवार नहीं उतार रही थी। इस बार 2024 में सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि अब वे राज्यसभा के लिए चुन ली गई हैं।

 
साल 2014-2019 में कब हुए थे चुनाव?

रायबरेली में 2019 में लोकसभा चुनाव 6 मई को पांचवे चरण में हुए थे। चुनाव आयोग ने सात चरणों में मतदान कराए थे। जबकि 2014 में यहां पर लोकसभा चुनाव 30 अप्रैल को हुआ था।

 2014-19 में कब जारी हुए थे रिजल्ट

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 मई को हुई थी। रायबरेली में इसी दिन चुनाव के नतीजे आ गए थे। वहीं, 2014 में  16 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत