1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, जानें कितने बजे होता है लंच टाइम?

आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, जानें कितने बजे होता है लंच टाइम?

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 21, 2025 09:43 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 09:43 am IST

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान देखने को मिलेगा। हालांकि आइये जानते हैं संसद में लंच टाइम क्या होता है।

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू।- India TV Hindi
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू। Image Source : PTI/FILE

इस साल का मानसून सत्र आज से यानी 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और यह 21 अगस्त तक चलेगा। हालांकि यह मानसून सत्र 12 अगस्त से 18 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्राम के कारण स्थगित रहेगा। इस सत्र के लिए सरकार और विपक्ष, दोनों ही तैयार हैं। एक तरफ जहां इस मानसून सत्र में सरकार द्वारा कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं तो वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष की ओर से अहमदाबाद प्लेन हादसा, सीजफायर पर ट्रंप का दावा, पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में SIR पर चर्चा, ऑपरेशन सिंदूर और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सवाल किए जा सकते हैं। 

कब होता है संसद में लंच टाइम?

संसद की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी होते हैं। प्रश्नकाल में किसी भी योजना या किसी मुद्दे पर बात करने के लिए समय दिया जाता है। संसद में 11 से 12 बजे के बीच प्रश्नकाल का समय रहता है। इसमें सांसद सवाल करते हैं, जिनके जवाब मंत्री को तुरंत या लिखित में देना होता है। वहीं 12 बजे के बाद संसद में शून्यकाल का समय शुरू होता है। शून्यकाल 12 बजे से शुरू होता है। इस दौरान सांसदों को सवाल पूछने से पहले किसी तरह की सूचना देने की जरूरत नहीं होती है। सांसद स्पीकर की मदद से अपना मुद्दा संसद में उठा सकते हैं। वहीं शून्यकाल के खत्म होते ही लंच टाइम होता है जो 2 बजे तक चलता है।

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू

संसद का मानसून सत्र आज से यानी 21 जुलाई से 2025 से शुरू होने जा रहा है। ये सत्र एक महीने यानी 21 अगस्त तक चलेगा। आपको बता दें कि मानसून सत्र पहले 12 अगस्त को खत्म होने वाला था। हालांकि, सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। बीच में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक सत्र स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के कारण स्थगित रहेगा। सत्र के दौरान कई अहम बिल पेश होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भी मानसून सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत