1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM मोहन यादव बोले- अयोध्या का 'आनंद' आ गया, अब मथुरा का भी 'आनंद' आना चाहिए

CM मोहन यादव बोले- अयोध्या का 'आनंद' आ गया, अब मथुरा का भी 'आनंद' आना चाहिए

 Published : May 27, 2024 08:16 pm IST,  Updated : May 27, 2024 08:16 pm IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन में तकलीफ ही तकलीफ थी। कंस को मारा, लेकिन कुर्सी पर नहीं बैठे और शिक्षा लेने चले गए। आज मध्य प्रदेश में प्रभु श्रीराम और कृष्ण के जीवनी को पाठय-पुस्तकों का हिस्सा बनाया गया है।

mohan yadav- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : PTI

पटना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मुस्कुराने के साथ ही आनंद आ गया, अब गोपाल कृष्ण के मथुरा का भी आनंद आना चाहिए। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मनेर में भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव में दोनों पार्टियों को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियां इतने कंजूस हैं कि पार्टी का पद भी घर से बाहर के लोगों को नहीं देना चाहती।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज तक हमें अपने देवी-देवताओं से दूर रखा गया। पहले अंग्रेजों ने दूर रखा, इसके बाद जब कांग्रेस आई तो इन्होंने भी राम और कृष्ण को सम्मान नहीं दिया।

विपक्ष पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठ भी सफाई से बोलते हैं। आज ये लोग कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनाओ, गरीबी दूर कर देंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके पापा, मम्मी, दादी, नाना ने वर्षों तक इसी गरीबी को दूर करने को लेकर सरकार चलाई, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई, अब ये कह रहे हैं गरीबी दूर कर करेंगे।

'भगवान कृष्ण के जीवन में तकलीफ ही तकलीफ थी'

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन में तकलीफ ही तकलीफ थी। कंस को मारा, लेकिन कुर्सी पर नहीं बैठे और शिक्षा लेने चले गए। आज मध्य प्रदेश में प्रभु श्रीराम और कृष्ण के जीवनी को पाठय-पुस्तकों का हिस्सा बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये लोग तो भगवान का भी नाम लेने को अपराध समझते हैं और सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि ये राम भी हैं कृपालु भी हैं।

पाटलिपुत्र में 1 जून को मतदान होना है। यहां रामकृपाल का मुकाबला राजद की मीसा भारती से है। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

'जाने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नौकरी', अमित शाह ने किया बड़ा दावा

'आडवाणी जी पाकिस्तानी हैं, भारत आकर बस गए', बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने BJP पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत