1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में होने जा रही मुसलमानों की बड़ी बैठक, ओवैसी, मदनी और नदवी जैसे दिग्गज नेता मुस्लिमों के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

दिल्ली में होने जा रही मुसलमानों की बड़ी बैठक, ओवैसी, मदनी और नदवी जैसे दिग्गज नेता मुस्लिमों के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 11, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 03:24 pm IST

आने वाले 24 जुलाई को दिल्ली में अलग-अलग सियासी दलों के मुस्लिम नेता और मुस्लिम संगठनों से जुड़े दिग्गज लोग इकट्ठा होंगे। इस मीटिंग में मुसलमानों के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दिल्ली में मुसलमानों...- India TV Hindi
दिल्ली में मुसलमानों की बड़ी बैठक होगी, जिसमें समुदाय के लोगों के मुद्दों पर चर्चा होगी। Image Source : ANI/PTI

दिल्ली में आगामी 24 जुलाई को मुस्लिम राजनेता और मुस्लिम संगठनों से जुड़े बड़े लोग देश के मौजूदा हालात को लेकर एक साथ बैठने वाले हैं। इस बैठक में सलमान खुर्शीद, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सपा सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी और दूसरी पार्टियों के मुस्लिम सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मुस्लिम संगठनों के मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, जमात-ए-इस्लामी, जमात-ए-अहले हदीस और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोग भी मौजूद रहेंगे।

मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में मस्जिदों और मदरसों पर चल रहे बुलडोजर, मुसलमानों के सामने पेश आ रही चुनौतियों, यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC और उत्तराखंड में मदरसों को बंद करने जैसे मुद्दों पर इस बैठक में बात होगी।

'नॉन कॉपरेशन मूवमेंट' पर भी होगी बात

दिल्ली की इस बैठक का एक एजेंडा ये भी होगा कि लगातार सरकारें, मुसलमानों को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रही हैं। तो क्या मुसलमानों को 'नॉन कॉपरेशन मूवमेंट' यानी चुनावों के बहिष्कार जैसे फैसले लेने का समय आ गया है। ये बैठक Indian Muslim for Civil Right नाम के संगठन की तरफ से आयोजित की जाएगी।

भविष्य को लेकर तैयार किया जा सकता है फ्रेमवर्क

कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा की जा सकती है कि इन तमाम मुद्दों को संवैधानिक, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से कैसे उठाया जा सकता है। साथ ही, मुस्लिमों के बीच जागरूकता बढ़ाने, अफसरों से जुड़े मामलों में तालमेल बनाने और भविष्य की प्लानिंग तैयार करने जैसे प्रपोजल पर भी विचार हो सकता है।

अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता करेंगे शिरकत

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और समाजवादी पार्टी के मोहिब्बुल्ला नदवी समेत अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का एक बैठक में जुटना अहम माना जा रहा है। इस मीटिंग में मुस्लिमों के अलग-अलग संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो इसकी महत्ता को और बढ़ा देते हैं।

मुस्लिम समुदाय के मुद्दे पर विस्तार से होगी बात

विपक्षी पार्टियां और इस आगामी बैठक में शामिल होने वाले अलग-अलग मुस्लिम संगठन कई बार मुस्लिम समाज के लोगों के साथ अन्याय का आरोप लगा चुके हैं। गलत तरीके से कानून के खिलाफ जाकर मुस्लिम समाज के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का दावा भी करते हैं। इसको लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- लावारिस घोषित कर दी गईं KGMU में बनी 6 मजारें, बार-बार नोटिस के बाद भी कोई सामने नहीं आया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत