1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ वायरल तस्वीरों पर सामने आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, कही ये बात

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ वायरल तस्वीरों पर सामने आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 23, 2023 05:47 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 05:52 pm IST

महुआ मोइत्रा और शशि थरूर की वायरल तस्वीरों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि वह इन ट्रोल्स को बहुत महत्व नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ अपनी वायरल तस्वीरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन लोगों को समर्पित है। इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं। मेरी राय में, यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं है।'

थरूर ने इन वायरल तस्वीरों का सच भी बताया। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें महुआ के जन्मदिन की हैं। कुछ लोगों ने गलत दर्शाने के लिए तस्वीरों को क्रॉप किया और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। थरूर का ये बयान केरल के कोट्टायम में पत्रकारों से बात करते हुए सामने आया।

थरूर ने कहा कि मैं महुआ को बच्ची नहीं कह सकता लेकिन मेरे लिए वह बच्ची के समान ही है। वह मुझसे 10-20 साल छोटी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए लोगों के लिए काम करना ज्यादा अहम है। मैं इन ट्रोल्स को बहुत महत्व नहीं दे सकता। इससे पहले महुआ मित्रा भी इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। 

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर शशि थरूर और महुआ मोइत्रा की कुछ तस्वीरें साथ में दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें किसी पार्टी की हैं, जिसमें शराब का सेवन और धूम्रपान भी होता दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर किया बड़ा ऐलान, कही ये बात

मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात पर सामने आया डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा बयान, कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत