1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पहलगाम आतंकी हमला: "ये PM के लिए संदेश है कि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं", रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

पहलगाम आतंकी हमला: "ये PM के लिए संदेश है कि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं", रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 23, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 04:13 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ये पीएम के लिए संदेश है कि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।

Robert Vadra- India TV Hindi
रॉबर्ट वाड्रा Image Source : ANI

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।' वाड्रा के इस बयान ने इस संवेदनशील मौके पर देश को चौंकाया है। अब उनके दिए गए बयान पर विवाद हो सकता है।

रॉबर्ट वाड्रा ने और क्या कहा?

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकवादी कृत्य में मारे गए लोगों के प्रति हैं। हमारे देश में, हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है, और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं। यदि आप इस आतंकवादी कृत्य का विश्लेषण करते हैं, यदि वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है। इससे इस तरह के संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'पहचान को देखना और फिर किसी की हत्या करना, यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं। यह बात ऊपर से आनी चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह के कृत्य होते नहीं देखेंगे।'

पहलगाम आतंकी हमला कब और कैसे हुआ?

पहलगाम आतंकी हमला मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के करीब हुआ। आतंकवादी आसपास की पहाड़ियों से नीचे आए और पर्यटकों से उनकी पहचान पूछी। इसके बाद उन्होंने महिलाओं और बच्चों को एक तरफ और पुरुषों को दूसरी तरफ कर दिया। इसके बाद आतंकियों ने AK 47 और अन्य हथियारों से गोलियां बरसाईं। आतंकी करीब 5 मिनट तक गोलीबारी करते रहे, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत