1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब PM मोदी के भाषण पर भी कांग्रेस को आपत्ति, कांग्रेस MP ने SC में दायर की याचिका

अब PM मोदी के भाषण पर भी कांग्रेस को आपत्ति, कांग्रेस MP ने SC में दायर की याचिका

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 22, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 07:23 pm IST

PM मोदी के 18 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में दिए गए भाषण को दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद टीएन प्रथापन ने आपत्ति जताई है और इसके खिलाफ Supreme Court में याचिका दाखिल की है। जानें पूरा मामला।

पीएम मोदी के संबोधन के...- India TV Hindi
पीएम मोदी के संबोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। Image Source : BJP (X)/ANI

PM Modi Speech Doordarshan: दूरदर्शन पर PM Modi के भाषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कांग्रेस सांसद टीएन प्रथापन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ये अर्जी दायर की है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और संसद टीवी पर किया गया था। ये दोनों ही पूरी तरह से सरकारी खजाने से वित्त पोषित हैं और सरकार के नियंत्रण में काम करते हैं।

आदर्श संहिता के उल्लंघन का आरोप

याचिका के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने 18 अप्रैल की रात साढ़े 8 बजे नारी शक्ति वंदन विधेयक से संबंधित राजनीतिक घटनाक्रम के तुरंत बाद भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कई विपक्षी दलों की नाम लेकर आलोचना की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सक्रिय चुनाव अवधि के दौरान विपक्षी दलों की आलोचना करने के लिए सरकार की तरफ से नियंत्रित टेलीविजन चैनलों का दुरुपयोग किया गया, जिसे प्रथापन ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

पार्टियों का नाम लेने पर सांसद की आपत्ति

कांग्रेस सांसद की याचिका में कहा गया है कि अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी सहित तमाम दलों का जिक्र किया और उनकी आलोचना की। उन पर नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव का विरोध करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से उन्हें जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया।

कांग्रेस MP ने की कार्रवाई की मांग

केरल से कांग्रेस सांसद टीएन प्रथापन ने अपनी याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल के राष्ट्र संबोधन के लिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की।

संबोधन में विपक्ष पर किया था प्रहार

गौरतलब है कि PM मोदी ने बीते 18 अप्रैल राष्ट्र को संबोधित किया था। उनकी यह स्पीच लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं हो पाने के बाद दी गई थी। इस संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया था।

ये भी पढ़ें- 'नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती', जानें PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत