1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी ना ही हिंदू हैं और ना ही पिछड़ा हितैषी', बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला

'राहुल गांधी ना ही हिंदू हैं और ना ही पिछड़ा हितैषी', बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला

 Published : Sep 24, 2023 11:44 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 11:44 pm IST

इससे पहले शनिवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2024 में कांग्रेस की सरकार आने पर महिला आरक्षण विधेयक में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह बिल महिलाओं के हित के लिए नहीं बल्कि राजनीति करने के लिए लाई है।

Rahul Gandhi, Nishikant Dubey- India TV Hindi
BJP सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता ही पिछड़ा विरोधी है। वह केवल राजनीति करने के लिए पिछड़ों का नाम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं। इसके बाद भी वह खुद को हिंदू बताते हैं, जनेऊ पहनते हैं और पंडित दिखाने की कोशिश करते हैं। अगर आपको पिछड़ों की इतनी ही चिंता थी तो आप पिछड़े बन जाते। 

निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत ही पिछड़ों की खिलाफत करना है। 27 जून 1961 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हर राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और कहा कि OBC को आरक्षण देना ही नहीं है। उस समय दरोगा राय बिहार के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने नेहरु जी की बात को ना मानते हुए  आरक्षण देने का प्रयास किया तो उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। निशिकांत दुबे ने कहा कि पंचायत चुनावों में राहुल गांधी ने महिला आरक्षण की बात की लेकिन उन्होंने कभी भी OBC आरक्षण की बात नहीं की है।

'कांग्रेस का कोई भी पिछड़ा आदमी देश का प्रधानमंत्री नहीं बना'

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज तक कांग्रेस का कोई भी पिछड़ा आदमी देश का प्रधानमंत्री नहीं बना। उनके मंत्रिमंडल में लॉलीपॉप के तरह 5-7 OBC मंत्री बनते रहे। आज 70 में से 29 केंद्रीय मंत्री OBC से हैं। लगभग 35% सांसद और विधायक OBC समाज से आते हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने एक पिछड़े को प्रधानमंत्री बनाने का साहस किया।

बता दें कि सदन से पास हुए बिल में ओबीसी समाज की महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष इसकी मांग कर रहा है। इसके लिए उन्होंने संसद में मांग भी की लेकिन सरकार की तरफ से अभी कुछ साफ़ नहीं किया गया है। पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वादा किया था कि 2024 में उनकी सरकार बनने पर महिला आरक्षण बिल में बदलाव किया जाएगा और ओबीसी समाज की महिलाओं को इसमें आरक्षण दिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत