1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'पहले इस्तीफा दीजिए, फिर जहां जाना है जाइए', AAP के बागी सांसदों को संजय सिंह का साफ संदेश

'पहले इस्तीफा दीजिए, फिर जहां जाना है जाइए', AAP के बागी सांसदों को संजय सिंह का साफ संदेश

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 26, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 01:58 pm IST

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा कि आपको जहां जाना है जाइए लेकिन पहले जिस दल से आप चुने गए हैं वहां से इस्तीफा दीजिए।

Sanjay singh- India TV Hindi
संजय सिंह, आप, राज्यसभा सांसद Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी से बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये औऱ जहां जाना जाइए।

सातों की सदस्यता खत्म होगी-सिंह

संजय सिंह ने कहा कि कई संविधान के जानकारों ने यह साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के जिन 7 सांसदों ने बीजेपी में जाने का ऐलान किया है, उन सबकी सदस्यता खत्म होगी। हमने कपिल सिब्बल औऱ सभी जानकारों की राय लेकर देश के उपराष्ट्रपति को एक पीटीशन भेजी है। हमने उसे अनुरोध किया है कि सभापति जी इन सबकी सदयस्ता को ख़त्म करें औऱ जल्दी से जल्दी इस पर फैसला लें।

पंजाब के लोगों को धोखा दिया

संजय सिंह ने आगे कहा कि इन सभी ने पार्टी से तो धोखा किया है पंजाब के लोगों से भी धोखा किया है । उन्होंने कहा-'आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये औऱ जहां जाना जाइए।

राघव चड्ढा ने क्या ऐलान किया था?

दरअसल, शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि वे और पार्टी के पांच अन्य राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का बीजेपी में विलय होने वाला है।

चड्ढा ने कहा, ''संविधान के अनुसार किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों का दूसरी पार्टी में विलय हो सकता है।'' उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''हमने इस संबंध में आज राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन को एक पत्र सौंपा है। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं।'' चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य 'आप' राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत