1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. धरना दे रहे युवाओं के बीच अचानक से पहुंच गए सीएम धामी, किया संवाद, देखें Video

धरना दे रहे युवाओं के बीच अचानक से पहुंच गए सीएम धामी, किया संवाद, देखें Video

 Published : Sep 29, 2025 07:37 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 08:04 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को युवाओं के बीच पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया को लेकर संवाद किया है। सीएम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर संवाद से हल निकाला है।

cm dhami student protestors- India TV Hindi
प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी। Image Source : REPORTER

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनके मन में पनप रही सारी शंकाओं को दूर किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वो चाहते तो यह वार्ता उनके कार्यालय में भी हो सकती थी, लेकिन उन्होंने युवाओं से धरना स्थल पर ही संवाद करना बेहतर समझा। इस दौरान वो एक मुख्यमंत्री के साथ ही युवाओं के अभिभावक और दोस्त के रूप में भी नजर आ रहे थे।

धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंचे धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर बाद सबको चौंकाते हुए, परेड ग्राउंड में धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन की शुरुआत ही आंदोलन के कारण युवाओं को पेश आ रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए की। सीएम धामी ने कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा था, वो लगातार युवाओं को लेकर चिंतित रहे।

हम युवाओं के साथ हैं- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से कहा कि वो चाहते तो ये बातचीत उनके कार्यालय में भी हो सकती थी, लेकिन उन्होंने खुद धरना स्थल पर आने का निर्णय लिया है, वो भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और शंका से परे बनाने में पूरी तरह से युवाओं के साथ हैं।

युवाओं के सपनों को टूटने नहीं देंगे- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि वो जानते हैं कि हमारे समाज में सरकारी नौकरी का क्या महत्व है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के युवा सिर्फ पढ़ाई नहीं करते हैं, बल्कि नौकरी के लिए पढ़ाई करते हैं। इसी सरकारी नौकरी के दम पर उनके पास जीवन के तमाम रंगीन सपने होते हैं, इसलिए सरकार युवाओं के सपनों को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देगी।

युवाओं पर दर्ज मुकदमें भी वापस लेने की घोषणा 

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही चार साल में रिकॉर्ड 25 हजार नौकरियां प्रदान की गईं। इसलिए इस बार सिर्फ एक शिकायत के आधार पर वो प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हैं। इसके लिए आज वो बिना किसी सहयोगी को बताए, सीधे युवाओं के बीच आए हैं। मुख्यमंत्री ने आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमें भी वापस लेने की घोषणा करते हुए, युवाओं को एक अभिभावक की तरह सुरक्षित भविष्य की गारंटी प्रदान कर दी है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने UKSSSC पेपर लीक केस की जांच के लिए बनाई SIT, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे निगरानी

UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद मलिक हरिद्वार से अरेस्ट, बहन भी हो चुकी है गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत