Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में निशिकांत दुबे का धमाकेदार इंटरव्यू, बेबाकी से दिए सवालों के जवाब

Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में निशिकांत दुबे का धमाकेदार इंटरव्यू, बेबाकी से दिए सवालों के जवाब

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Feb 14, 2026 09:54 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 11:10 pm IST

Nishikant Dubey in Aap Ki Adalat: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।

Nishikant Dubey in Aap Ki Adalat: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे अपने तेज-तर्रार बयानों के लिए अक्सर मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने सियासत में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। अपने बयानों से विपक्ष को अक्सर टेंशन देने वाले निशिकांत दुबे ने देश के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में निशिकांत दुबे ने यह भी बताया कि वह अक्सर राहुल गांधी के पीछे क्यों पड़े रहते हैं।

'आप की अदालत' में निशिकांत दुबे हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते नजर आए। उनसे पूछा गया कि वह बार बार राहुल गांधी को देश का दुश्मन क्यों कहते हैं? निशिकांत दुबे से यह भी पूछा गया कि उन्होंने राहुल गांधी को अर्बन नक्सल क्यों कहा? बीजेपी नेता ने हर सवाल का विस्तार से और खुलकर जवाब दिया। शो में निशिकांत दुबे ने यह भी बताया कि वह राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी में से किसे ज्यादा कॉन्फिडेंट मानते हैं। 'आप की अदालत' में बीजेपी सांसद से पूछे गए हर सवाल और उनके जवाब पर जनता ने जमकर तालियां बजाईं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement