1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो TMC को समर्थन देगी कांग्रेस? जानिए मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या जवाब दिया

अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो TMC को समर्थन देगी कांग्रेस? जानिए मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या जवाब दिया

 Published : Apr 30, 2026 03:31 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 04:13 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो कांग्रेस, TMC को समर्थन देगी। इस सवाल पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया है।

west bengel assembly election TMC Congress alliance - India TV Hindi
TMC को समर्थन देने के लेकर खरगे का आया बयान। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरण में संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। दूसरे यानी अंतिम चरण में 92 दशमलव 67 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। खास बात ये रही है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आगामी 4 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि, इसस पहले जारी किए गए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो क्या कांग्रेस पार्टी तृणमूल को समर्थन देगी? आइए जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सवाल का क्या जवाब दिया है।

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल में त्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती हुई दिख रही है। ऐसे में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस टीएमसी का समर्थन करेगी? इस सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "हम देखेंगे; अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा, स्पष्ट स्थिति जानने के लिए दो दिन इंतजार करते हैं।"

एग्जिट पोल्स में क्या सामने आया?

बंगाल में अब तक जितने भी एग्जिट पोल्स जारी हुए हैं उनमें ज्यादातर एग्जिट पोल्स के मुताबिक, ममता दीदी की विदाई हो रही है। MATERIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मैटेराइज के मुताबिक, बंगाल में इस बार बीजेपी 146 से 161 सीटें जीत सकती है। वहीं, TMC को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। मैटेराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार TMC 125 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है जबकि अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, दोनों फेज में रिकॉर्ड 92.47% वोटिंग, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत