1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी 'आप'

उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी 'आप'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 08:19 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 08:24 pm IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर चार राज्य बनाने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। पहले चरण में 12 अक्तूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

Aam Aadmi Party, Uttar Pradesh- India TV Hindi
Aam Aadmi Party plans movement for dividing Uttar Pradesh into 4 states

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर चार राज्य बनाने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। पहले चरण में 12 अक्तूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आप के प्रान्तीय प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने आज यहां बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश को बांटकर अवध प्रदेश, पूर्वांचल,पश्चिम प्रदेश तथा बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए 12 अक्तूबर को शुरू हो रहे हस्ताक्षर अभियान के जरिए जन समर्थन जुटाएगी। 

पार्टी कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। एक माह के दौरान 50 लाख हस्ताक्षर पत्र जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह समय-समय पर जिलों के हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे।

पार्टी का मानना है कि विकास और बेहतर प्रशासन के लिए उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में विभाजित किया जाना चाहिए। सिंह ने कहा कि बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी क्षेत्र के लोग अपने लिये अलग राज्य की मांग अर्से से कर रहे हैं। यह जनभावना का सवाल है और दूसरे राजनीतिक दलों को इस पर गम्भीरता से सोचना चाहिए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत