1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: बांदा में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश: बांदा में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, पांच घायल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 03:22 pm IST

पलका गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।

accident- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

बांदा। उत्तर प्रदेश के महोबा सदर कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी कार सवार कानपुर से छतरपुर के नौगवां कस्बे की ओर जा रहे थे।

महोबा की सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर पहले कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे के आस-पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बउवा उर्फ आनन्द शर्मा (25) और पप्पू कोरी (45) के रूप में की गयी है जबकि के.के.शर्मा, क्रान्तिमला, अनिल, आदित्य शर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को यहां की जिला अस्पताल से कानपुर की हैलट अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि सभी कार सवार कानपुर शहर के रहने वाले हैं और एक जवाबी संगीत पार्टी के कलाकार हैं। इसी सिलसिले में सभी लोग कानपुर से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगवां कस्बे जा रहे थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत