1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुख्तार अंसारी के बाद अब अतीक अहमद की बारी, गुजरात से UP लाएगी योगी सरकार!

मुख्तार अंसारी के बाद अब अतीक अहमद की बारी, गुजरात से UP लाएगी योगी सरकार!

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 01:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दावा किया है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के बाद योगी सरकार अब माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात से उत्तर प्रदेश लाएगी।

मुख्तार अंसारी के बाद...- India TV Hindi
मुख्तार अंसारी के बाद अब अतीक अहमद की बारी, गुजरात से UP लाएगी योगी सरकार! Image Source : FILE PHOTO

बलिया (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दावा किया है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के बाद योगी सरकार अब माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात से उत्तर प्रदेश लाएगी। शुक्ल ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार के तमाम तिकड़म के बावजूद योगी सरकार उत्तर प्रदेश लाने में सफल हो गई है। अंसारी के बाद अब माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के लिए प्रयास तेज होगा।

उन्होंने कहा ''अतीक अहमद अभी गुजरात की जेल में है। उसका समय भी अब निश्चित रूप से आयेगा। उसने उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान किया है। लोग ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं।'' शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे अपराधियों को प्रदेश में लाकर अदालत के माध्यम से सजा दिलाई जाये।

गौरतलब है कि रंगदारी मांगने के एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में करीब दो साल से बंद रहे मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के उत्तर प्रदेश की बांदा जेल लाया गया। पूर्व सांसद अतीक अहमद भी मुख्तार की ही तरह आपराधिक छवि वाले हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत