1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में 20 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना के मामले 400 के करीब, अब तक 9 की मौत

गाजियाबाद में 20 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना के मामले 400 के करीब, अब तक 9 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 09:15 pm IST
Coronavirus cases in Ghaziabad- India TV Hindi
Coronavirus cases in Ghaziabad Image Source : AP

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना के मामले बढ़ने की दर लगातार बढ़ रही है। जिले में शुक्रवार को 20 नए मामले आए हैं। इसमें से 18 मामले प्राइवेट लैब से आए हैं इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है। जिले में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 118 है। शहर में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई हैं 

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गाजियाबाद में अब तक 11255 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से 398 लोग कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं। गनीमत की बात यह है कि अबतक 271 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फिलहाल जिले में कुल एक्टिव केस 118 हैं। आज जिले में 265 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 20 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। आज पॉजिटिव मिले मरीजों में 3 मरीज घने बसे खोड़ा से हैं। इसके अलावा वसुंधरा, साहिबाबाद, मोहननगर, लोनी से हैं। 

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 502 नए कोरोना मामले 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 502 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं और 12 मौतें हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 257 हो गई है, पॉजिटिव मामलों की संख्या 9733 है, जिसमें 3828 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक उपनिरीक्षक तथा तीन हेड कांस्टेबल के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चारों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनको मिलाकर अब तक नोएडा पुलिस के 13 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से पांच पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं। अन्य जवानों का उपचार चल रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अफसर कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आज गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर -20 में तैनात एक उप-निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनकी ड्यूटी दिल्ली- नोएडा सीमा के झुंडपुरा जांच चौकी पर लगी थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत