1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'विपक्ष का आपस में मनमुटाव, बीजेपी के खिलाफ चुनाव में नही होगा कोई गठबंधन'

'विपक्ष का आपस में मनमुटाव, बीजेपी के खिलाफ चुनाव में नही होगा कोई गठबंधन'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 04:29 pm IST

लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रचंडतम बहुमत मिलने का दावा कर रही भाजपा का मानना है विपक्षी दलों के बीच अनेक तल्खियां तथा विरोधाभास हैं और उसे विश्वास है कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई गठबंधन नहीं बनने वाला।

बीजेपी, लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश- India TV Hindi
'विपक्ष के आपस में मनमुटाव, बीजेपी के खिलाफ चुनाव में नही होगा कोई गठबंधन' Image Source : PTI

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रचंडतम बहुमत मिलने का दावा कर रही भाजपा का मानना है विपक्षी दलों के बीच अनेक तल्खियां तथा विरोधाभास हैं और उसे विश्वास है कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई गठबंधन नहीं बनने वाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच समय-समय पर गठबंधन की बात होती है, लेकिन यह सचाई से कोसो दूर है। इन पार्टियों में आपस में ही इतने विरोधाभास और मनमुटाव हैं कि उनका गठबंधन बन ही नहीं सकता। अगर बन भी गया तो ज्यादा दिन टिक नहीं सकेगा। 

BJP चुनाव के लिहाज से जमीनी स्तर पर काम कर रही है

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विश्वास जताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 80 में से 71 और उसके सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिली थीं। इस बार यह आंकड़ा निश्चित रूप से बढ़ेगा। दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा मुस्लिम मतदाताओं के वोट हासिल करने की बसपा और सपा की रणनीतियों से बेपरवाह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिहाज से जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उसे अपना लक्ष्य जरूर हासिल होगा।

BJP ही ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ पर काम कर रही है

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने गत 4-24 सितम्बर के बीच अन्य पिछड़ा वर्गों के कई सम्मेलन आयोजित किये हैं, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से पिछड़ी बिरादरियों के लोगों ने उत्साहपूर्ण तरीके से हिस्सा लिया। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा बहुत जल्द दलित सम्मेलन तथा प्रबुद्ध सभाएं आयोजित करेगी। इन दोनों ही वर्गों को सपा और बसपा की सरकारों ने छलने के सिवा और कुछ नहीं किया। केवल भाजपा ही ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। 

पार्टी बूथ स्तर पर अपनी सशक्त मौजूदगी पर ध्यान दे रही है​

लोकसभा चुनाव की अन्य तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व के आधार पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी बूथ स्तर पर अपनी सशक्त मौजूदगी पर ध्यान दे रही है। इसके लिये ‘माइक्रो प्लानिंग’ की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत