1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांग्रेस नेता और रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन

कांग्रेस नेता और रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 04:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।

Former Raebareli Sadar MLA & Congress leader Akhilesh Singh passes away on Tuesday- India TV Hindi
Former Raebareli Sadar MLA & Congress leader Akhilesh Singh passes away on Tuesday

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। कैंसर पीड़ित अखिलेश ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांसें लीं। वह करीब 60 साल के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ स्थित पीजीआई में नियमित जांच के लिए गए थे। लेकिन उनकी तबियत बिगड़ गई। मंगलवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लालूपुर ले जाया जा रहा है जहां आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। रायबरेली सदर विधानसभा से विधायक रहे अखिलेश सिंह दबंग छवि के नेता माने जाते थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत