1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad में बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना के मामले, मिले 12 नए मरीज

Ghaziabad में बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना के मामले, मिले 12 नए मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 10:04 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मरीज सामने आए। 

Coronavirus- India TV Hindi
गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मरीज सामने आए।  Image Source : AP

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मरीज सामने आए। इन मरीजों में से इंदिरापुरम से 3, विजय नगर से 1, खोड़ा से 2, साहिबाबाद से 1, लोनी बार्डर से 1, शंकर विहार से 1 और मुरादनजर से 3 लोगों शामिल है। इन मरीजों में से 7 मरीजों की जांच निजी लैब और 5 की जांच सरकारी लैब ने की है।

बात अगर गाजियाबाद से सटे नोएडा की करें तो यहां सोमवार को 17 नए मामले सामने आए। यहां सोमवार को 11 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 474 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 312 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 153 मरीज  विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत