1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद की फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी

गाजियाबाद की फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:01 pm IST

मोदी नगर की एक फैक्ट्री में धमाका हुआ है, जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग जख्मी है।

Ghaziabad- India TV Hindi
गाजियाबाद की फैक्ट्री में धमाका Image Source : TWITTER/ANI

गाजियाबाद. गाजियाबाद के मोदीनगर से बड़ी खबर है। यहां एक फैक्ट्री में धमाका हुआ है, जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग जख्मी है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी में मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और घटना की जांच कर आज शाम तक ही रिपोर्ट देने को कहा है।

गाज़ियाबाद डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि इलाके के चौकी इंचार्ज की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। घटना में 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत