नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर एक प्रयोग उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल भी रहा था जिसे पुलिस ने खत्म करवा दिया। धरना खत्म करवाने का तरीका बेहद अनोखा था। दरअसल पुलिस ने धरना दे रही महिलाओं की फोटो निकाली और फिर उनके घर पहुंचकर धरने में नहीं आने का नोटिस दिया।
Related Stories
इसी कवायद में बड़ा खुलासा ये हुआ कि महिलाओं को जबर्दस्ती घर से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना देने के लिए भेजा जा रहा है। ये कबूलनामा और किसी ने नहीं बल्कि एक मुस्लिम महिला ने ही किया वो भी कैमरे पर। पहले कहा जा रहा था कि महिलाएं अपनी मर्जी से जा रही हैं लेकिन कैमरे में जो सच कैद हुआ वो बेहद चौंकाने वाला है। देखें वीडियो...