1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ ईदगाह के ईमाम की सलाह, औरतें और बच्‍चे घर से अदा करें नमाज़, जुमे पर बड़ी मस्जिदों में जाने से बचें

लखनऊ ईदगाह के ईमाम की सलाह, औरतें और बच्‍चे घर से अदा करें नमाज़, जुमे पर बड़ी मस्जिदों में जाने से बचें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 02:33 pm IST

लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुस्लिमों से बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने से परहेज करने की सलाह दी है।




 






Khalid Rashid Firangi Mahali, Imam of Lucknow...- India TV Hindi
  Khalid Rashid Firangi Mahali, Imam of Lucknow Eidgah: We've issued an advisory appealing Muslims to avoid going to big mosques for Namaz and instead offer prayers at their homes

लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुस्लिमों से बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने से परहेज करने की सलाह दी है। इसके अलावा महली ने लोगों से साफ सफाई रखने और वजू करने के लिए भी कहा है। बता दें कि कल शुक्रवार है और जुमे के दिन मुस्लिम बड़ी  संख्‍या में बड़ी मस्जिदों में जुटते हैं।

अपने वीडियो संदेश में मुस्लिम धर्मगुरू ने कहा है कि कोरोना के खतरे के देखते हुए औरतों और बच्‍चों से भी एक जगह जुटने से परहेज करने की सलाह दी है। उन्‍होंने सलाह दी कि मुस्लिम महिलाएं और बच्‍चे यदि घर से ही नमाज़ अदा करें तो बेहतर होगा। उन्‍होंने कहा कि जो लोग बड़ी मस्जिदों में जाते हैं वे अपने घर के पास की छोटी मस्जिदों में जाएं। आपसी संपर्क से बचें और घर से ही वजू कर के निकलें।

इसके साथ ही जरूरी है कि जब तक कोरोना वायरस का कहर जारी है तब तक मस्जिदों में कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। साथ ही उन्‍होंने आम लोगों से इस खतरनाक बीमारी से सावधान रहने और इस पर नियंत्रण करने के लिए आगे आने की गुजारिश की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत