नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पोस्टमैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पोस्टमैन के बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है लेकिन बेटे ने अपने पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या क्यों की ये जानकर आप हैरान रह जायेंगे। तरूण नाम के इस आरोपी ने मेरठ के परतापुर में अपने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
Related Stories
आरोपी अपने पिता की हत्या जिन वजहों से की उनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। पुलिस के मुताबिक, तरूण ने पिता को कहा था कि उसकी सीआरपीएफ में नौकरी लग गई है लेकिन इसके पिता को इसके झूठ का पता चल गया था। इसे डर था कि कहीं इसके झूठा का पिता सबके सामने राज़ ना खोल दें। आरोपी ने इसके लिए वर्दी और बैज बाज़ार से ख़रीदा था और इसने फर्जी आई कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा रखा था।
आरोपी अपने पिता की हत्या की साज़िश इसलिये भी रची क्योंकि इसकी प्रेमिका ने कहा था कि सरकारी नौकरी होने पर वो इससे शादी कर लेगी। आरोपी बेटे को यकीन था कि हत्या के बाद पोस्टमैन की नौकरी करने वाले पिता की जगह इसे नौकरी मिल जायेगी और पिता का पैसा भी इसके हाथ लग जायेगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ पिता की हत्या की बेहद सुनियोजित साज़िश रची थी लेकिन शक होने पर इससे पूछताछ हुई और इसके गुनाह का सच सामने आ गया।