1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, एक हफ्ते में गैंगरेप के सभी पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, एक हफ्ते में गैंगरेप के सभी पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 08:18 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 08:18 am IST

नोएडा में पिछले सप्ताह 21 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार करने के कुल पांच आरोपियों में से आखिरी दो फरार आरोपियों को भी मंगलवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।

Gang Rape- India TV Hindi
Gang Rape Image Source :

नोएडा। नोएडा में पिछले सप्ताह 21 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार करने के कुल पांच आरोपियों में से आखिरी दो फरार आरोपियों को भी मंगलवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस ने बताया कि 20 वर्ष की आयु के आसपास के गुड्डू और श्यामू ने यहां सेक्टर 63 के समीप एक पार्क में 13 नवंबर की शाम को महिला से सबसे पहले दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने तीन अन्य दोस्तों को बुलाया तथा उन्होंने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बताया, ‘‘गुड्डू को पर्थला चौक से पकड़ा गया जबकि श्यामू को फेज 3 इलाके से आज शाम गिरफ्तार किया गया।’’ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी इन पांच लोगों के अलावा पुलिस ने रवि नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया जो महिला का दोस्त है। उसने महिला को उस शाम नौकरी ढूंढने में मदद करने की आड़ में पार्क के पास बुलाया था लेकिन उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। 

पार्क के समीप झुग्गियों में रहने वाले गुड्डू और श्यामू इस दौरान वहां पहुंच गए। उन्होंने रवि की पिटायी करने के बाद उसे धमकाया और भगा दिया लेकिन बाद में खुद युवती से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के सभी पांचों आरोपी पार्क के समीप बनी झुग्गियों में रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे विशेषज्ञों की काउंसिलिंग तथा कानूनी सहायता मुहैया कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एहतियात बरते गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत