1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार हुईं प्रियंका गांधी, पुलिस ने काटा 6100 रुपये का चालान

बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार हुईं प्रियंका गांधी, पुलिस ने काटा 6100 रुपये का चालान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 09:06 pm IST

लखनऊ में पुलिस ने उस वाहन का चालान काटा जिसपर प्रिंयका गांधी भी सवार थीं। कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर वाहन चला रहे और प्रियंका गांधी पीछे बैठी थीं। गांधी और गुर्जर, दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था।

बिना हेलमेट स्कूटी पर...- India TV Hindi
बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार हुईं प्रियंका गांधी, पुलिस ने काटा 6100 रुपये का चालान

लखनऊ: यहां पुलिस ने उस वाहन का चालान काटा जिसपर प्रिंयका गांधी भी सवार थीं। दरअसल, शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर स्कूटी से जा रही थीं। स्कूटी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता राजदीप सिंह की है लेकिन उसे चलाने वाले राजस्थान से आए पूर्व कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर थे और प्रियंका गांधी पीछे बैठी थीं। गांधी और गुर्जर, दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। पुलिन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6100 रुपये का चालान काटा है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ पहुंची थी, क्योंकि शनिवार को उन्हें पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इसी बीच शनिवार को ही प्रिंयका गांधी, रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जाने लगीं। दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर जाने के दौरान पुलिस ने प्रियंका गांधी के काफिले को लोहिया पार्क के पास रोक दिया था।

पुलिस ने काफिले को आगे जाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उन्हें आगे का रास्ता पैदल ही तय करना शुरू कर दिया। फिर, कुछ दूर आगे चलने के बाद वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता राजदीप सिंह की स्कूटी पर सवार हो गई। स्कूटी को पूर्व कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे। लेकिन, दोनों के पास ही हेलमेट नहीं था, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की और वाहन पर 6100 रुपये का चालान काट दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत